{"_id":"572a44884f1c1b51795cd7e4","slug":"fire-in-running-roadways-bus-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती रोडवेज बस में लगी आग, बॉटनिकल गार्डन के पास मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती रोडवेज बस में लगी आग, बॉटनिकल गार्डन के पास मची अफरा-तफरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 05 May 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
चलती बस में लगी आग
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी रोडवेज की चलती बस में आग लग गई। इससे बॉटनिक गार्डन के पास अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार किसी भी यात्री के झुलसने की कोई खबर नहीं है। बस में सवार सभी 15 यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए। आग से बस पूरी तरह जल गई।
विज्ञापन
बॉटनिक गार्डन से परी चौक जाने वाली यूपी रोडवेज की बस डिपो से 15 यात्रियों को लेकर बुधवार दोपहर 3.15 बजे निकली। बस जैसे ही बॉटनिक गार्डन फुट ओवरब्रिज के पास पहुंची तो उसमें अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
थोड़े ही देर में आग की लपटे फैलने लगीं। चालक ने फौैरन बस रोकी और यात्रियों को बाहर निकलने के लिए कहा। इतनी देर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने सूचना फायर कंट्रोल रूम को दी। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंची, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल गई।
विज्ञापन
सीएफओ एसके सिंह ने बताया कि आग पर दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे में काबू पा लिया। जाम लग जाने से दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जांच में पता चला है कि बैटरी में शार्ट सर्किट हो जाने की वजह से बस में आग लगी। बस में सीएनजी किट लगी थी। एआरएम ग्रेनो अनुराग यादव का कहना है कि बस चालक, कंडक्टर और बस में सवार 15 यात्री सुरक्षित हैं। मामले की जांच की जा रही है।