{"_id":"3a99c10523c784b767f8814fa26999df","slug":"fire-in-running-bus-of-up-roadways","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूं जल उठी यह रोडवेज, उन 12 यात्रियों का क्या हुआ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूं जल उठी यह रोडवेज, उन 12 यात्रियों का क्या हुआ?
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 01 Feb 2014 08:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में यूपी रोडवेज की बस शुक्रवार को बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। ग्रेटर नोएडा से सेक्टर 12/22 आ रही नोएडा डिपो की बस में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
आग की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है। बस में दर्जनभर सवारियां बैठी थीं। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए इलेक्ट्रिक सप्लाई को बंद कर दिया, जिसके बाद सवारियों को बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
घटना शुक्रवार शाम करीब चार बजे की है। नोएडा डिपो की बस (यूपी-16 सी 9567) ग्रेटर नोएडा से सवारियां लेकर नोएडा आ रही थी। जैसे ही बस चौड़ा मोड़ के नजदीक पहुंची तो अचानक बस के अगले हिस्से से चिंगारियां निकलने लगी। शॉर्ट सर्किट की आवाज सुनकर सवारियां सहम गईं।
विज्ञापन
इस दौरान बस चालक हरेंद्र ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे रोका और कटआउट निकालकर इलेक्ट्रिक सप्लाई को बंद कर दिया। बस के अंदर बैठी सवारियों को बिना देरी किए बाहर निकाल दिया गया। इलेक्ट्रिक सप्लाई बंद होने से बस में करेंट तो नहीं फैला, लेकिन शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारियां आग का रूप ले चुकी थीं।
धधकती आग ने बस के अगले शीशे को चकनाचूर कर दिया। तेज लपटें बस के अगले हिस्से में फैल चुकी थीं। आग पर काबू पाने के लिए चालक व परिचालक ने बस में ररखे फायर टेंडर का इस्तेमाल किया, जबकि आसपास के लोगों ने पानी की मदद से आग बुझाई।
सूचना मिलते ही रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल त्रिपाठी, सेवा प्रबंधक संदीप रायजादा और नोएडा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरके जौहरी मौके पर पहुंच गए। क्षेत्रीय प्रबंधक के मुताबिक शॉर्ट सर्किट नई बस में भी हो सकता है, लेकिन फिर भी घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा। हादसे से निपटने में मुख्य भूमिका निभाने वाले चालक को पुरस्कृत किया जाएगा।