पार्लियामेंट हाउस की एनेक्सी बिल्डिंग में आग, मची अफरा-तफरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्लियामेंट स्थित एनेक्सी बिल्डिंग में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 13 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। हादसे के समय इसी इमारत के भूतल पर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की मीटिंग चल रही थी।
अचानक लगी आग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। हादसे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ दमकल अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
एफएसएल की टीम मामले की छानबीन कर रही है। शुरुआती जांच के बाद आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे सूचना मिली कि पार्लियामेंट हाउस स्थित एनेक्सी बिल्डिंग के द्वितीय तल पर आग लग गई है।
अंदर मौजूद लोगों को फौरन सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया
दूसरी मंजिल पर जिस जगह आग लगी वहां पर स्टोर सेक्शन है। खबर मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। अंदर मौजूद लोगों को फौरन सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। करीब 1:55 बजे आग पर काबू पा लिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस कमरे में आग लगी थी वहां पर ऑफिस का सामान रखा हुआ था। आग से किस तरह के दस्तावेज जले हैं, इस पर कोई जानकारी नहीं दी गई।
जदयू सदस्यों ने आग पर काबू पाने के बाद राहत की सांस ली।