{"_id":"69c27cd9b254c9fc250133a8","slug":"fire-in-olywood-godown-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-129184-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: प्लाईवुड गोदाम में लगी आग, दमकलकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: प्लाईवुड गोदाम में लगी आग, दमकलकर्मी घायल
विज्ञापन
बवाना औद्योगिक क्षेत्र में हुआ हादसा
नई दिल्ली । बवाना औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक प्लाईवुड के गोदाम में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची 17 गाड़ियों की मदद से दमकल कर्मियों ने पांच घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि, आग बुझाने के दौरान एक दमकलकर्मी मामूली रूप घायल हो गया। पुलिस आग के कारणों और नुकसान का आकलन कर रही है।
दमकल विभाग ने बताया कि मंगलवार तड़के 3.55 बजे सेक्टर-2 बवाना में आग लगने की जानकारी मिलने पर आधा दर्जन गाड़ियों को भेजा गया। आग तीन मंजिला गोदाम में पूरी तरह फैल गई थी। इसको देखते हुए अतिरिक्त गाडियाें को भेजा गया। आग बुझाने के दौरान बवाना फायर स्टेशन के कर्मी प्रशांत के हाथ में मामूली चोट लग गई। इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। ब्यूरो