{"_id":"6606f4b6b8e41bfdb80b9870","slug":"fire-in-noida-dumping-ground-extinguished-after-five-days-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: पांच दिन धधकती रही आग, 12 लाख लीटर पानी का हुआ छिड़काव; काबू पाने के लिए रात-दिन जुटे रहे 75 कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: पांच दिन धधकती रही आग, 12 लाख लीटर पानी का हुआ छिड़काव; काबू पाने के लिए रात-दिन जुटे रहे 75 कर्मचारी
Fri, 29 Mar 2024 10:56 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 29 Mar 2024 10:56 PM IST
सार
नोएडा में डंपिंग ग्राउंड में सोमवार शाम छह बजे के करीब लगी थी। करीब पांच दिन बाद शुक्रवार शाम को पूरी तरह से बुझ पाई है। इस ऑपरेशन में दमकल की 15 गाड़ियां और प्राधिकरण के 20 टैंक लगे थे।
विज्ञापन
डंपिंग ग्राउंड में आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच दिन बाद 12 लाख लीटर पानी का छिड़काव किए जाने के बाद आखिरकार डंपिंग ग्राउंड में लगी आग पर काबू पा लिया गया। एहतियात के तौर पर अभी भी फायर विभाग की ओर से तीन दमकल की गाड़ियों को मौके पर छोड़ा गया है, ताकि जरा सी भी चिंगारी भड़के तो आग पर काबू पा लिया जाए। अहम है कि आग सोमवार शाम छह बजे के करीब लगी थी, जो कि करीब पांच दिन बाद शुक्रवार शाम को पूरी तरह से बुझ पाई है।
विज्ञापन
सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया है। आग अराजक तत्वों द्वारा लगाई गई थी। इसके साक्ष्य मिले थे। आग बुझते ही यहां के निवासियों ने राहत की सांस ली। निवासियों ने कहा कि ये आग दोबारा न लगे इस पर संबंधित विभाग को ध्यान देना होगा। इस ऑपरेशन में दमकल की 15 गाड़ियां और प्राधिकरण के 20 टैंक लगे थे। इन टैंक और दमकल की गाड़ियों के दिन में रोजाना 20 से 30 चक्कर लग रहे थे।
विज्ञापन
जहां आग लगी है, उस मैदान के लेवल को बराबर करने के लिए इसे कूड़े से पाटा गया था। यहां बड़े-बड़े गड्ढों में कूड़ा भरा हुआ है। गड्ढों के अंदर तक पानी का छिड़काव किया गया। दरअसल यहां गड्ढों में हार्टिकल्चर का वेस्ट डाला जाता है। इसी वेस्ट में आग लगी है। आग को बुझाने के लिए नोएडा प्राधिकरण की ओर से यहां दस जेसीबी लगाई गई थी, जिनकी मदद से गड्ढों को खोदा गया और आग को बुझाया गया। आग बुझाने के लिए 75 अग्निशमनकर्मियों की ड्यूटी दिन और इतने लोगों की ही ड्यूटी रात में लगाई गई थी। आग पर काबू पाने में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की मेहनत की लोगों ने प्रशंसा की है।
विज्ञापन