{"_id":"660c102650629a5b6007f590","slug":"fire-in-meat-businessmans-house-two-girls-died-due-to-suffocation-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-44288-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मीट कारोबारी के मकान में आग\nदम घुटने से दो बच्चियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मीट कारोबारी के मकान में आग दम घुटने से दो बच्चियों की मौत
विज्ञापन
उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार स्थित कुरैश नगर में मंगलवार को हादसा
आलीशान बंगले के थियेटर में लगी आग, मीट कारोबारी की पत्नी और नौकर सुरक्षित निकले
15 और 12 साल की दो बच्चियां पहली मंजिल के बाथरूम में फंसी
हाजी मोहम्मद सालिम शब्बू कुरैशी के घर पर हुआ हादसा
सालिम मुरादाबाद से सपा विधायक हाजी मोहम्मद नासिर कुरैशी के भाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में मंगलवार दोपहर अंतरराष्ट्रीय मीट कारोबारी हाजी मोहम्मद सालिम शब्बू कुरैशी के घर में आग लग गई। हादसे में कारोबारी की दो बेटियों की दम घुटने से मौत हो गई। दोनों की पहचान गुलआशना (15) और अनाया (13) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल और एंबुलेंस की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग बंगले के ग्राउंड फ्लोर पर बने थियेटर में लगी थी। आग लगते ही संट्रेलाइज्ड एसी डक्ट की वजह से पूरे घर में धुंआ भर गया। हादसे के बाद कारोबारी की पत्नी, दो बेटों और कर्मचारियों के साथ बाहर निकल गए, लेकिन उनकी दोनों बच्चियां पहली मंजिल के बाथरूम में फंस गई।
आग बुझाने के दौरान दमकलकर्मी मास्क लगाकर अंदर घुसे। बाद में एक-एक कमरे की तलाशी लेने पर दोनों बच्चियां बाथरूम में अचेत मिलीं। अस्पताल ले जाने पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। सदर बाजार थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि आग शाॅर्ट सर्किट की वजह से लगी।
पुलिस के मुताबिक हादसा मंगलवार दोपहर करीब 2.07 बजे कुरैश नगर के चमेलियान रोड पर हुआ। यहां सी-366 में मीट कारोबारी कुरैशी परिवार के साथ रहते हैं। करीब 750 गज जमीन में इन्होंने दो मंजिला आलीशान बंगला बनाया हुआ है। यहां परिवार के अलावा इनके नौकर भी रहते हैं।
विज्ञापन
सालिम का कई देशों में मीट निर्यात का कारोबार है। परिवार में पत्नी गुलिस्तां कुरैशी के अलावा बेटा शारिक, खिजर, दो बेटी गुलआशना और अनाया थे। सालिम कारोबार के सिलसिले में दुबई गए हुए थे। मंगलवार दोपहर को अचानक ग्राउंड फ्लोर पर बने इनके थियेटर से धुंआ उठने लगा। ग्राउंड फ्लोर पर उस समय गुलिस्तां, गार्ड, ड्राइवर और घर में काम करने वाले दो नौकर थे। सालिम के दोनों बेटे उस समय घर में मौजूद नहीं थे। बेटियां पहली मंजिल के कमरे में थीं। आग लगते ही गुलिस्तां व नौकर बाहर निकल गए। दोनों बच्चियां पहली मंजिल पर फंस गई। किसी तरह दोनों ने खुद को बाथरूम में कैद कर लिया।
इधर देखते ही देखते पूरे घर में धुंआ भर गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी बीए सेट (मास्क) लगाकर घर में दाखिल हुए। घर के शीशे तोड़कर धुंआ निकाला गया। बाद में आग पर काबू पाया गया। इस दौरान पूरे घर की तलाशी ली गई, लेकिन बच्चियां किसी कमरे में नहीं मिली। बाद में एक बाथरूम अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़ने पर दोनों बच्चियां अचेत हालत में मिलीं। फौरन उनको नजदीकी जीवन माला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। सालिम मुरादाबाद से सपा विधायक हाजी मोहम्मद नासिर कुरैश के भाई हैं। बच्चियों की मौत की सूचना मिलते ही नासिर भी दिल्ली पहुंच गए।