{"_id":"5cf7dc917b1ca0fa052842376ffd3616","slug":"fire-in-many-palces-of-gurgaon-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़गांव: एक रात में 24 स्थानों पर लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़गांव: एक रात में 24 स्थानों पर लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 24 Oct 2014 04:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर दिवाली की शाम को लोग जश्न मनाने में जुटे थे दूसरी ओर उनके पटाखों से निकली चिनगारी से दो दर्जन स्थानों पर आग लगी। फायर विभाग की टीम ने सारी रात चक्कर लगाकर आग को काबू किया।
विज्ञापन
फायर विभाग को दीवाली वाली रात सबसे पहले रहेजा टावर के बी ब्लाक के एसी में आग लगने की सूचना मिली। जबकि सेक्टर 57 के बीपीटीपी टावर की 15 वीं मंजिल पर लगी आग बुझाने में परेशानी आई। खिड़की के रास्ते आए राकेट की चिनगारी ने घर में रखा सारा सामान खाक कर दिया।
विज्ञापन
फायर विभाग को सवा दो बजे रात में एमजी रोड पर एक फर्नीचर के शो रुम में आग लगने की सूचना मिली। जिसे सुबह तक बुझाया गया। चारों स्टेशन की 24 गाड़ियों व कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत से आग को काबू किया गया। फायर अराकारी वीरबल शर्मा ने बताया दीवाली वाली रात पटौदी से लेकर अन्य 24 स्थानों पर आग लगी। जिसे कड़ी मशक्क्त से काबू किया गया।
विज्ञापन
कहां-कहां लगी आग
: रहेजा टावर में एसी में आग लगी।
: विपुल बाल्मेट में पीएनजी की लाइन में लगी आग बड़ा हादसा टला।
: सुशांतलोक कालोनी के 1228 सी ब्लाक की बालकनी में आग लगी
: समसपुर गांव में दो एकड़ के बाजरे के तुड़े में आग लगी।
:बीपीटीपी के फ्रीडम पार्क की 15 वीं मंजिल पर खिड़की से घुसा राकेट लगी आग।
: मालिबू टाउन में आग लगने से दो कार जल कर खाक।
:उद्योग विहार फेस चार के 80 नंबर प्लाट की छत पर रखा सामान जलकर खाक।
: सेक्टर पांच में एपीजी सिलेंडर में लगी आग
: 314 ई ब्लाक पालम विहार एलपीजी सिलेंडर में लगी आग।
: 65 बी मियां वाली कालोनी में दो फ्रीज व अन्य सामान जल कर खाक
: 9 सेक्टर में खाली प्लाट के कबाड़ में लगी आग।
: 1240 जे ब्लाक पालम विहार में कबाड़ में लगी आग।
: रेलवे रोड पर सोफे की दुकान में लगी आग।
: अशोक विहार सी ब्लाक में आग लगी
: जगमाल ट्रेडिंग फर्नीचर शो रुम में एम जील रोड पर बड़ी आग लगी।
: विष्णु गार्डेन में खाली प्लाट पर आग लगी।
: राजीव चौक परन टाटा मैजिक में आग लगी।
: जेएमडी फ्लैट में वाशिंग मशीन में आग लगी।
: पटौदी में लालू काला के प्लाट में लगी आग।
: लक्ष्मी गार्डेन में लगी आग।
: शीतला कालोनी में लगी आग।
: डीएलएफ फेस तीन में लगी आग।
: नाथूपुर गांव में कबाड़ में लगी आग।