{"_id":"fb6da290649c78280a87d3eb44c0dc2a","slug":"fire-in-hindon-airbase-radar-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंडन एयरबेस के रडार बिल्डिंग में आग, नुकसान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंडन एयरबेस के रडार बिल्डिंग में आग, नुकसान नहीं
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 13 May 2014 01:44 PM IST
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना के हिंडन एयरबेस के रडार बिल्डिंग में मंगलवार सुबह आग लगने की घटना ने सबको सकते में डाल दिया।
विज्ञापन
आग की सूचना के बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रडार बिल्डिंग में आग बुझाने के क्रम में तीन एयरफोर्सकर्मी और एक दमकलकर्मी मामूली रूप से आग से झुलस गया।
दमकलकर्मी मनोज बताया कि आग बहुत बड़ी नहीं थी, उसे जल्दी ही काबू पा लिया गया था। इसके कारणों का पता लगाने के लिए हिंडर एयरबेस ने जांच कमेटी बिठा दी है।
विज्ञापन