{"_id":"8166521d11599042bded9f5e12bbdcef","slug":"fire-in-glass-company-at-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारुति के पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारुति के पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में भीषण आग
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 07 Apr 2014 08:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के सेक्टर 26 आईएमटी मानेसर स्थित ग्लास कंपनी में भीषण आग लग गई है।
विज्ञापन
घटना रविवार सुबह की है। रविवार सुबह अचानक ग्लास कंपनी में आग लग गई जिसने भीषण रूप ले लिया। मौके पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां पहुंची हैं। ये लगातार आग बुझाने की कोशिश में लगी हैं।
बता दें कि ये ग्लास कंपनी मारूति के पार्ट्स बनाती हैं। आग लगने का कारण अभी भी पता नहीं चल सका है। फाइबर और ग्लास का काम होने के चलते ही आग ने उग्र रूप ले लिया है।
विज्ञापन
फाइबर और ग्लास आग को भड़काने वाले होते हैं इसलिए इस पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने के प्रयास में लगे हैं।