{"_id":"5735ca0a4f1c1b986191989e","slug":"fire-in-garment-factory-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"गारमेंट फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गारमेंट फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 14 May 2016 04:11 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
सेक्टर 37 स्थित गारमेंट फैक्ट्री में शुक्रवार की सुबह सार्ट शर्किट से भीषण आग लग गई। फायर विभाग की आठ दमकल गाडिय़ों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर गाबू पाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सेक्टर-37 स्थित सुहान नाम की गारमेंट फैक्ट्री है।
शुक्रवार की सुबह कंपनी में अचानक आग लग गई और धुआं उठने लगा। यह देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। आग लगने की खबर होते ही दमकल की गाडिय़ंा मौके पर पहुंच गईं। वहीं फायर अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
इस दौरान दमकल की कुल आठ गाडिय़ों की मदद से दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद किसी तरह आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। फायर स्टेशन अधिकारी ने बताया कि जहां आग लगी थी, वह एरिया ज्यादा बड़ा नहीं था लेकिन आग से कंपनी का पूरा फ्लोर जल गया है। सुबह का समय होने के कारण कंपनी में कर्मचारी नहीं थी।
विज्ञापन