{"_id":"571a11424f1c1ba06e8b523f","slug":"fire-in-faridabad-tavdu-burned-domestic-things","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से घरेलू सामान व रिहायशी मकान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से घरेलू सामान व रिहायशी मकान जलकर राख
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 23 Apr 2016 09:19 AM IST
सार
- दमकल विभाग के फायरकर्मी ने आग बुझाई
- आग के कारण पीड़ित का हजारों का नुकसान
- बेजुबान बकरी का बच्चा आग की भेट चढ़ा
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तावड़ू-बिलासपुर रोड पर एमॉजान कंपनी के समीप शुक्रवार को खेत में रखे भूसा में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने का मामला सामने आया है। आग के कारण एक पूरा घरेलू सामान व रिहायशी कच्चा छप्पर व एक पक्का कोठरा जल गया। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और फायर मैनों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
एक बेजुबान बकरी का बच्चा भी आग की भेट चढ़ गया। इसके कारण पीड़ित का हजारों रूपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है। पीड़ित राजेन्द्र व विनोद निवासी जेवर जिला नौएड़ा यूपी ने बताया की वह गरीब परिवार से संबंध रखते है।
विज्ञापन
पिछले दो वर्ष से सैनीपुरा वार्ड नंबर एक तावडू के एक व्यक्ति की दो एकड़ जमीन पटटे पर लेकर वह मजदूरी करकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे है। शुक्रवार को बिजली के शार्ट सर्किट के कारण खेत में रखे भूसा में अचानक आग लग गई। आग बुझाने का आसपास के राहगीरों व ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन
सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, उनका पूरा घरेलू सामान जल गया, जिसमे 30 मण अनाज, 42 हजार रूपये, 50 मण भूसा, कपड़े व बिस्तर, बर्तन , चांदी व सोने के कुछ जेवरात सहित एक बकरी का बच्चा आग की भेट चढ़ गया।
इसके कारण करीबन उनका हजारों रूपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित राजेन्द्र ने बताया की आग बुझाने के समय उसके हाथ भी जल गए। पीड़ित परिवार ने सरकार से मदद की मांग की है।