फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire in boiler eruption in factory of Sahibabad, fleeing workers from factory

साहिबाबाद की फैक्ट्री में बायलर फटने से लगी आग, भागकर कर्मियों ने बचाई जान

Wed, 22 Mar 2017 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 22 Mar 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
Fire in boiler eruption in factory of Sahibabad, fleeing workers from factory
साहिबाबाद की फैक्ट्री में बायलर फटने से मची अफरातफरी। - फोटो : सभी फोटो : सौरभ पांडेय

साइट-४ औद्योगिक क्षेत्र की जींस फैक्ट्री में मंगलवार शाम बॉयलर फटने के धमाके से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते धमाके के बाद फैक्ट्री का पूरा पहला फ्लोर आग की चपेट में आ गया। काम कर रहे कर्मचारी फैक्ट्री से बाहर भागे।

विज्ञापन


सुरक्षा गाड्र्स ने दमकल विभाग को आग की सूचना दी और फायर फाइटिंग सिस्टम से आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना के आधे घंटे बाद दमकल की गाड़ी पहुंची तबतक आग ने पूरे फ्लोर को चपेट में ले लिया था।
विज्ञापन


दमकल की आठ गाडियां र २० चक्कर लगाकर चार घंटे से आग बुझाने में लगी हैं। घटना में कोई भी मजदूर हताहत नहीं हुआ है। साइट-४ औद्योगिक क्षेत्र कड़कड़ मॉडल मंगल बाजार रोड १८/२४ पर गाजियाबाद निवासी प्रमोद अजंता गारटेक्स के नाम से जींस फैक्ट्री चलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्ट्री में तीन शिफ्ट में 500 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं

Fire in boiler eruption in factory of Sahibabad, fleeing workers from factory
boiler - फोटो : अमर उजाला
​फैक्ट्री में तीन शिफ्ट में 500 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे ईवनिंग शिफ्ट के कर्मचारी फैक्ट्री में काम कर रहे थे तभी फस्र्ट फ्लोर पर रखा बॉयलर धमाके के साथ फट गया। 

धमाका होते ही फैक्ट्री में भगदड़ मच गई। कर्मचारियों ने फैक्ट्री से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। सुरक्षा गाड्र्स ने दमकल विभाग और पुलिस को मामले की सूचना दी और फायर फाइटिंग सिस्टम से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। जबतक दमकल की गाड़ी पहुंचती पूरे फस्र्ट फ्लोर पर आग लग चुकी थी।

दमकल की गाडिय़ों ने पहुंचकर आग बुझाना शुरू किया। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी आग लगी थी। एफएसओ अजय शर्मा ने बताया कि बॉयलर फटने से आग लगी है। आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बॉयलर फटने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed