{"_id":"b07b578af9e2627ae236d00cb6b21163","slug":"fire-burnt-out-7-month-old-seriouslly-burn","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगी आग, सात माह का मासूम झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में लगी आग, सात माह का मासूम झुलसा
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 14 Mar 2014 04:44 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली के बेगमपुर इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक मकान में आग लगने से सात माह का मासूम झुलस गया।
विज्ञापन
बच्चे को गंभीर हालत में पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के समय मासूम के माता-पिता पास के कमरे में नाश्ता कर रहे थे।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर आग के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
पुलिस के मुताबिक मासूम अमन का परिवार बेगमपुर के सेक्टर-20 में रहता है। उसके पिता प्रवीण, प्राइवेट नौकरी करते हैं।
पुलिस को परिजनों ने बताया कि सुबह के समय परिवार ड्राइंग रूम में बैठकर नाश्ता कर रहा था। उस वक्त मासूम अमन, दूसरे कमरे में सो रहा था। इस बीच अमन के कमरे में आग लग गई।
किसी तरह परिजनों ने मासूम को कमरे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था। परिजनों ने उसे फौरन पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन