फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire broke out on 2nd floor of Jain Hospital in Pushpanjali Enclave Patparganj

दिल्ली: जैन अस्पताल की दूसरी मंजिल में लगी आग, मौके पर दमकल विभाग की पांच गाड़ियां

Sat, 04 Jun 2022 08:24 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 04 Jun 2022 08:24 PM IST
सार

सूचना पर दमकल विभाग की पांच गाड़ियां पहुंची हैं। पुलिस मामला दर्ज कर आग लगने की वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Fire broke out on 2nd floor of Jain Hospital in Pushpanjali Enclave Patparganj
Fire broke - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज स्थित जैन अस्पताल में शनिवार शाम अचानक आग लग गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस के अलावा दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग से अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर(ओटी)  जल गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन


पुलिस और दमकल विभाग अधिकारियों का कहना है कि दूसरी मंजिल पर बने ओटी के एसी में आग लगने की वजह से हादसा हुआ। अस्पताल के दूसरी मंजिल पर शिफ्टिंग काम चल रहा था। उसी समय हादसा हो गया।
विज्ञापन


दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि पटपड़गंज स्थित पुष्पांजलि एंक्लेव में मौजूद जैन अस्पताल में शनिवार शाम करीब 4.45 बजे आग लग गई। जैन अस्पताल में आईवीएफ सेंटर चलाया जाता है। यहां दूसरी मंजिल पर आग लगी तो अफरा-तफरी मच गई। मंडावली दमकल केंद्र से तुरंत वहां गाड़ियां भेजी गई। कुछ ही देर बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अस्पताल को सामने वाली दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट करने का काम चल रहा था। शनिवार मो एसी में काम करने के दौरान अचानक आग लगी और दूसरी मंजिल पर फैल गई। गनीमत यह रही कि हादसे के समय बिल्डिंग में कर्मचारियों के अलावा कोई नहीं था। आग लगने पर वह भी सुरक्षित बिल्डिग से बाहर आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed