{"_id":"c92fd11449012efbb32250b4aab458f8","slug":"fire-broke-out-in-running-car-driver-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती कार में लगी आग, ड्राइवर जिंदा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती कार में लगी आग, ड्राइवर जिंदा जला
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 12 Apr 2014 11:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली कैंट इलाके में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में कार ड्राइवर की मौत हो गई।
विज्ञापन
दिल्ली कैंट इलाके में शुक्रवार तड़के सड़क पर खड़ी महिंद्रा पिकअप वैन से सेंट्रो कार टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई।
हादसे में कार चला रहे संदीप कमल (32) की मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त वरुण कपूर (32) और मनीष कुमार (35) घायल हो गए।
इसके बावजूद दोनों ने संदीप को कार से बाहर निकाला। लापरवाही का मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, सी-1905, पालम विहार, गुड़गांव निवासी संदीप शुक्रवार तड़के वरुण और मनीष के साथ सेंट्रो से दिल्ली आ रहा था।
राव तुलाराव फ्लाईओवर पर संजय टी प्वाइंट के पास कार खराब खड़ी वैन से टकरा गई। टक्कर से कार में आग लग गई।
हादसे में तीनों को गंभीर चोट लगी। पुलिस तीनों को एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले गई, जहां डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया।