फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fire broke out in paper warehouse in Chilla village delhi

Delhi: गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की 21 गाड़ियां मौजूद; 100 फायर कर्मी आग बुझे में जुटे

Sun, 17 Dec 2023 02:05 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 17 Dec 2023 02:05 PM IST
सार

मौके पर फायर ब्रिगेड की 21 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। आग को कंट्रोल कर लिया गया है, लेकिन आग बुझी नहीं है। बुझाने का काम पूरी तरह किया जा रहा है।

विज्ञापन
fire broke out in paper warehouse in Chilla village delhi
गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के यमुनापार इलाके में गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखकर आग की लपटें और धुएं का गुबार ऊपर तक निकलने लगा। फायर कंट्रोल रूम को जैसे ही मामले की सूचना मिली। अलग-अलग फायर स्टेशन से आग बुझाने वाली कई गाड़ियां रवाना की गईं। अभी मौके पर फायर ब्रिगेड की 21 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। आग को कंट्रोल कर लिया गया है, लेकिन आग बुझी नहीं है। बुझाने का काम पूरी तरह किया जा रहा है।

विज्ञापन


फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोपहर  12:45 बजे के आसपास मयूर विहार फेज वन के चिल्ला गांव स्थित एमआरएफ टायर शोरूम के पास वुडन फ्लोरिंग और एसेसरीज के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर एस के दुआ सहित 100 से ज्यादा फायरकर्मी आग बुझाने में पूरी तरह से लगे हुए हैं।
विज्ञापन


यह आग 500 स्क्वायर यार्ड में बने गोदाम में लगी हुई है। राहत की बात यही है, कि अभी तक इस मामले में कोई हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। उम्मीद है कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा, लेकिन फिलहाल मौके पर अपना तफरी का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed