फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire broke out in Mayapuri's factory

Delhi Fire: मायापुरी की फैक्टरी में आग लगने से मचा हड़कंप, दो कांस्टेबल समेत नौ लोग घायल

Wed, 09 Aug 2023 11:08 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 09 Aug 2023 11:08 AM IST
सार

आग सोफा स्प्रिंग्स वाले पैकिंग बॉक्स में लगी, और एक इमारत के भूतल पर गोंद का एक ड्रम भी फट गया। कुल पांच दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। आग पर दो घंटे में काबू पा लिया गया।

विज्ञापन
Fire broke out in Mayapuri's factory
आग पर काबू पाते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मायापुरी में मंगलवार देर रात सोफा स्प्रिंग बनाने की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। पुलिस और दमकल विभाग को खबर दी गई। बिल्डिंग के बाहर खड़े होकर लोग दमकल की गाड़ियों का इंतजार करने लगे। इस बीच भूतल पर मौजूद भट्टी के नजदीक केमिकल के ड्रम में हुए धमाके से दो पुलिसकर्मियों समेत नौ लोग झुलस गए। हताहतों को पीसीआर और एंबुलेंस की मदद से डीडीयू अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। मायापुरी थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मंगलवार देर रात 2:05 बजे पुलिस व दमकल विभाग को सूचना मिली कि एफ-62, मायापुरी फेज-2 स्थित फैक्टरी में आग लग गई है। दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 92 गज की इमारत में भूतल के अलावा दो मंजिल हैं। आग भूतल पर लगी थी। तड़के करीब सवार चार बजे किसी तरह आग पर काबू पाया गया। जांच में दमकल विभाग को पता चला कि फैक्टरी के अंदर एक कमरे में स्प्रिंग बनाने के लिए भट्टी लगी हुई थी। यहां गोंदनुमा केमिकल रखा हुआ था। इस तक आग पहुंचती तो धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि भूतल के दो गेटों के परखच्चे तक उड़ गए।
विज्ञापन


हादसे में बाहर खड़े हवलदार रणधीर सिंह, विक्रांत के अलावा राकेश, राम निवास, संतोष, हरीचंद, विक्रांत किशन और इंद्रजीत सहित नौ लोग जख्मी हो गए। घायलों को नजदीकी डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस की शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट से फैक्टरी में आग लगी लगने की आशंका है। इसके बाद आग धीरे-धीरे फैलकर केमिकल तक पहुंच गई। गनीमत यह रही कि हादसे के समय फैक्टरी में कोई नहीं था। बाहर खड़े लोग ही धमाके की चपेट में आकर झुलस गए। पुलिस फैक्टरी के मालिक विनोद जैन से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है। फैक्टरी के कागजातों की भी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed