फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fire broke out in car workshop in Ghaziabad

Ghaziabad: कार के गैराज और कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग, दमकल की सात गाड़ियों ने दो घंटे की के बाद पाया काबू

Sat, 04 May 2024 10:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Sat, 04 May 2024 10:46 PM IST
सार

गाजियाबाद के राज नगर एक्सटेंशन स्थित एक कार के गैराज और उसके पीछे कूड़े के ढेर में आग लग गई। धीरे-धीरे आग में भीषण रूप ले लिया और गैराज में खड़ी कई गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। 

विज्ञापन
fire broke out in car workshop in Ghaziabad
कार के वर्कशॉप में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनगर एक्सटेंशन में देविका स्काइपर्स सोसायटी के सामने शनिवार रात करीब 10 बजे एक गैराज और उसके पीछे कूड़े के ढेर में आग लग गई। धीरे-धीरे आग में भीषण रूप ले लिया और गैराज में खड़ी कई गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। इसी दौरान एक कार में लगी सीएनजी किट भी फटने से काफी तेज धमाका हुआ। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर सात फायर टेंडर भेजे गए।

विज्ञापन


सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि सात बार टेंडर की मदद से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया है। हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई है।  मामले में जांच की जा रही है कि आग किन कारणों से लगी है। गैराज में खड़ी एक गाड़ी में लगी सीएनजी किट फटने से धमाका हुआ थाm गैराज किसका है इसकी भी जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed