फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fire broke out in a shop in dilshad garden delhi, took four life

दुकान से घर तक पहुंची आग, 4 जिंदगियां खत्म

Tue, 09 Feb 2016 12:47 PM IST
Updated Tue, 09 Feb 2016 12:47 PM IST
विज्ञापन
fire broke out in a shop in dilshad garden delhi, took four life

दिल्ली के दिलशाद गार्डन में आज सुबह ही एक घर में आग लग गई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। बता दें कि दिलशाद गार्डन के जैन मंदिर के पास एम पॉकेट में स्थित एक दुकान में तड़के 5 बजकर 44 मिनट पर आग लगी थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घायलों को जीटीबी अस्पताल में ले जाया गया जहां एक 8 साल के बच्चे समेत एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई।

जानकारी लगते ही रेवेन्यू ऑफिसर मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही पुलिस व फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

ड्राई क्लीन की दुकान से भड़की आग पहुंची घर

fire broke out in a shop in dilshad garden delhi, took four life

बता दें कि हादसे में मरने वालों में प्रदीप जायसवाल (59) पुत्र स्वर्गीय नंदलाल, राजन (34) पुत्र प्रदीप, अनुजा (33) पत्नी राजन और अंशुल (7) पुत्र राजन हैं।

इस परिवार का घर के ही नीचे एक ड्राई क्लीन की दुकान है। जानकारी के अनुसार आग इसी ड्राई क्लीन के दुकान में लगी थी जो बढ़ते-बढ़ते घर तक पहुंच गई और उसके बाद जो हुआ उसने जायसवाल परिवार में कोहराम मचा दिया है।

घर और दुकान में लगी आग के बाद हुई मौतों के बाद पूरा परिवार सदमे में है। जानकारी मिलते ही 7 फायर ब्रिगेड, 4 कैट टीम, 6 पीसीआर, डीडीएमए शाह क्यूआरवी टीम, क्राइम टीम और सीमापुरी का पीएस स्टाफ मौके पर पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed