फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire broke out in a coaching center building in Janakpuri

दिल्ली: जनकपुरी के कोचिंग सेंटर में लगी आग, बाल-बाल बचे सैकड़ों छात्र

Tue, 30 Jul 2019 05:33 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 30 Jul 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a coaching center building in Janakpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में मंगलवार को सूरत के कोचिंग सेंटर से भी बड़ा हादसा होने से टल गया। मंगलवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे जनकपुरी स्थित एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। अचानक लगी आग में कोचिंग के सौ से भी ज्यादा बच्चे फंस गए थे। हालांकि, समय रहते अग्नीशमन विभाग के दस्ते ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 

विज्ञापन


आग एक बहुमंजिला इमारत के नीचले तल्ले पर लगी थी। स्थिति यह हो गई थी कि आग से उठने वाले धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत तो हो ही रही थी, साथ ही कुछ भी दिखाई देना बंद हो गया था। देखते ही देखते आग इतनी फैल गई कि इमारत में लगे पैनल बॉक्सों में भी धमाके होने लगे।
विज्ञापन


जब आग लगी उस वक्त कोचिंग में क्लास चल रही थी, इसलिए बच्चों की संख्या भी काफी ज्यादा थी। खतरे को देखते हुए आनन-फानन में बच्चों को बाहर निकलने को कहा गया। आग से बचने के लिए बच्चे बैग और अपना सामान छोड़ कर किसी तरह बाहर की ओर निकल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आग इतनी भयंकर थी कि आस-पास की भी कई बिल्डिंग को खाली करा दिया गया। अचानक मची इस अफरा-तफरी के बाद एक साथ सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed