{"_id":"5e0431448ebc3e87d700d8af","slug":"fire-broke-out-in-a-building-in-krishna-nagar-delhi-many-rescued-by-delhi-fire-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Fire: गोदाम में आग लगने से मचा हड़कंप, बचाए गए 40 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Fire: गोदाम में आग लगने से मचा हड़कंप, बचाए गए 40 लोग
Thu, 26 Dec 2019 09:34 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 26 Dec 2019 09:34 AM IST
विज्ञापन
इमारत में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर आग ने भगदड़ मचाया है। बुधवार देर रात करीब दो बजे कृष्णा नगर की एक बिल्डिंग में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया। दमकल कर्मियों के समय से पहुंच जाने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
बताया गया कि जिस इमारत में आग लगी वह कबाड़ का गोदाम है। तीन मंजिला गोदाम में देर रात आग लगने से भगदड़ मच गई, जिसकी सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए 40 लोगों को सकुशल बचाया।Delhi: Fire broke out in a building in Krishna Nagar at around 2.10 am today. 40 persons have been rescued by Delhi Fire Service (DFS).
— ANI (@ANI) December 26, 2019विज्ञापन
विज्ञापन
गोदाम में प्लास्टिक के समान ज्यादा होने के कारण आग फैल गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि घटना में किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।