फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire broke out in 77 hospitals of Delhi in two and a half years

Delhi Fire: ढाई साल में दिल्ली के 77 अस्पतालों में लगी आग, लगातार आग लगने की घटनाओं के बावजूद प्रशासन उदासीन

Tue, 28 May 2024 04:45 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 28 May 2024 04:45 AM IST
सार

दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2022 में दिल्ली के 30 अस्पतालों में आग लगने की घटनाएं सामने आई थीं। वर्ष 2023 में इसका आंकड़ा 36 तक पहुंच गया। वर्ष 2024 की ही बात करें तो 26 मई तक दिल्ली के 11 अस्पतालों में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

विज्ञापन
Fire broke out in 77 hospitals of Delhi in two and a half years
दिल्ली के विवेक विहार स्थित बेबी केयर अस्पताल में आग की घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विवेक विहार के बेबी केयर न्यू बॉर्न अस्पताल में आग लगने की यह कोई पहली घटना नहीं है। दमकल विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले ढाई साल के दौरान दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में आग लगने की 77 घटनाएं सामने आई हैं। इनमें एम्स, सफदरजंग, आरएमएल जैसे अस्पताल भी शामिल हैं।

विज्ञापन


लगातार आग लगने की घटनाओं के बावजूद प्रशासन इसे लेकर उदासीन है। किसी भी हादसे के बाद कुछ दिन तक इसे लेकर चर्चाएं होती हैं, बाद में समय बीतने के साथ घटना को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। प्रशासन समय रहते बचाव के इंतजाम कर ले तो इस तरह के हादसों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन


दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2022 में दिल्ली के 30 अस्पतालों में आग लगने की घटनाएं सामने आई थीं। वर्ष 2023 में इसका आंकड़ा 36 तक पहुंच गया। वर्ष 2024 की ही बात करें तो 26 मई तक दिल्ली के 11 अस्पतालों में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस साल आग में झुलसकर मौत का आंकड़ा भी बढ़ा है। 26 मई तक आग लगने से इस साल 55 की जान चली गई। वर्ष 2023 में यह आंकड़ा महज 36 था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed