{"_id":"6262c5a3728e8251b5329ac7","slug":"fire-broke-at-shop-at-shivaji-road-azad-market-in-sadar-bazaar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आजाद मार्केट की एक दुकान में लगी आग, तीन लोग झुलसे, दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आजाद मार्केट की एक दुकान में लगी आग, तीन लोग झुलसे, दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर
Fri, 22 Apr 2022 08:41 PM IST
प्रशांत कुमार
एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 22 Apr 2022 08:41 PM IST
सार
आजाद मार्केट में शिवाजी रोड स्थित एक दुकान में आग लग गई। जिसमें तीन लोग झुलस गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सदर बाजार स्थित आजाद मार्केट में शिवाजी रोड स्थित एक दुकान में आग लग गई। घटना शाम करीब साढ़े सात बजे की है। जिसमें तीन लोग झुलस गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर हैं।
विज्ञापन
दमकल विभाग को शाम को सूचना मिली कि शिवाजी रोड स्थित एक दुकान में आग लग गई है। आनन-फानन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। बचाव कार्य के साथ ही आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। इस हादसे में घायल तीन लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन