{"_id":"6ac8e686493be0ce4c02e82e","slug":"traders-demand-strengthened-security-arrangements-in-chandni-chowk-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-158432-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कारोबारियों की चांदनी चौक में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कारोबारियों की चांदनी चौक में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग
विज्ञापन
-10 दिन में पांचवीं घटना का ज्वेलर्स एसोसिएशन का दावा, नकदी-कीमती सामान लेकर निकलने वाले व्यापारियों में बढ़ा डर
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। चांदनी चौक में व्यापारियों के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर कारोबारियों ने शुक्रवार को बैठक की। उसमें बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, संवेदनशील रास्तों पर पुलिस गश्त बढ़ाने और नकदी व कीमती सामान लेकर आने-जाने वाले व्यापारियों की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
ऑल बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश सिंघल के मुताबिक, पिछले 10 दिनों में व्यापारियों से जुड़ी पांच घटनाएं एसोसिएशन के संज्ञान में आई हैं। मंगलवार शाम रेवाड़ी निवासी एक कारोबारी के बैग से धक्का-मुक्की के दौरान करीब साढ़े सात लाख रुपये निकाल लिए गए थे। कारोबारी कूचा महाजनी से रुपये लेकर लालकिले की ओर जा रहे थे। गौरीशंकर मंदिर के पास रिक्शे से उतरने के बाद उनके साथ धक्का-मुक्की हुई और बाद में बैग से रुपये गायब मिले।
कारोबारियों ने कहा कि नकदी और कीमती सामान लेकर बाजार से निकलते समय जोखिम बढ़ गया है। बैठक में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की निगरानी और गश्त बढ़ाने की मांग की गई।