{"_id":"6ab92dd91f685f86c5076160","slug":"fire-breaks-out-in-warehouse-three-people-rescued-safely-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-1372-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गोदाम में लगी आग, तीन लोग सुरक्षित निकाले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गोदाम में लगी आग, तीन लोग सुरक्षित निकाले गए
विज्ञापन
- मंडोली स्थित एक गोदाम में लगी थी आग, दमकल की 8 गाड़ियों ने किसी तरह पाया आग पर काबू
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मंडोली इलाके में रविवार सुबह गत्ते, कपड़े और फॉर्म के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग को 11.34 बजे आग लगने की सूचना मिली। स्थानीय लोगों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण के कारण दमकल गाड़ियों को पहुंचने में परेशानी हुई। आग लगने के बाद पहली मंजिल पर फंसे तीन लोगों को बचाव दल ने सुरक्षित निकाल लिया। दमकल की आठ गाड़ियों ने करीब एक घंटे में दोपहर 12.26 बजे आग पर काबू पा लिया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और गोदाम मालिक हिमांशु से पूछताछ की जा रही है।