{"_id":"66b2d2e4f93493ac0408f2fa","slug":"fire-breaks-out-in-tent-house-five-warehouses-and-four-vintage-cars-burnt-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Fire: टेंट हाउस में लगी आग, पांच गोदाम और चार विंटेज कारें जलीं; करोड़ों का सामान जलकर हुआ खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Fire: टेंट हाउस में लगी आग, पांच गोदाम और चार विंटेज कारें जलीं; करोड़ों का सामान जलकर हुआ खाक
Wed, 07 Aug 2024 07:20 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 07 Aug 2024 07:20 AM IST
सार
आग से टेंट हाउस के पांच गोदाम के अलावा चार विंटेज गाड़ियां भी जल गईं। आग से करोड़ों रुपये का माल जलकर खाक हो गया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर बेरी स्थित जौनापुर इलाके में बड़े टेंट हाउस के पांच गोदाम में सोमवार आधी रात को भीषण आग लग गई। ऊंची-ऊंची लपटें उठती देखकर मामले की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। शुरुआत में दमकल की 10 गाड़ियां पहुंचीं, लेकिन बाद में इनकी संख्या 15 कर दी गई।
विज्ञापन
करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कूलिंग का काम मंगलवार दिन में भी जारी था। आग से टेंट हाउस के पांच गोदाम के अलावा चार विंटेज गाड़ियां भी जल गईं। आग से करोड़ों रुपये का माल जलकर खाक हो गया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी।
विज्ञापन
पुलिस आग की असली वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं टेंट हाउस मालिक का कहना है कि वह रात के समय गोदाम की बिजली काटकर जाते हैं, ऐसे में शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका कम है। आग गोदाम के पीछे की ओर से लगी, इसमें किसी की साजिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि सोमवार देर रात करीब 1.56 बजे टीम को सूचना मिली थी कि जौनापुर में मांडी रोड पर टेंट के गोदाम में भीषण आग लग गई है। खबर मिलते ही दमकल की गाड़ियों को वहां रवाना किया गया। करीब एक हजार गज में बने गोदाम के पांच हिस्सों में फाइबर, लकड़ी, कपड़े और दूसरे मेटेरियल का माल रखा हुआ था। आग लगी तो देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया। हालात को देखकर दमकल की और गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। सुबह छह बजे के बाद ही आग पर काबू पाया गया।
आग अंदर बनी पार्किग तक पहुंच गई थी। यहां चार विंटेज गाड़ियां खड़ी हुई थीं, वह भी आग की चपेट में आ गईं। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस आग की सही वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। टेंट हाउस में काम करने वाले कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। टेंट हाउस मालिक के आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।