फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire breaks out in spice warehouse, businessman burns to death

Delhi NCR News: मसाले के गोदाम में लगी आग, कारोबारी की झुलसकर मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 08:27 PM IST
विज्ञापन
तिलक नगर इलाके की घटना, शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तिलक नगर के चांद नगर स्थित एक मकान में सोमवार सुबह मसाले के गोदाम में आग लगने से कारोबारी सुनील कुमार गिनोत्रा (52) की मौत हो गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है।
डीसीपी दरादे शरद भास्कर ने बताया कि घटना की सूचना सुबह 10:03 बजे मिली। गोदाम के कमरे से लपटें उठ रही थीं। आग बुझाने के बाद सुनील गिनोत्रा झुलसी अवस्था में मिले। उनका शव दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में पता चला कि सुनील प्रतिदिन सुबह गोदाम पर आते थे और उस दिन भी कमरे को अंदर से बंद कर काम कर रहे थे। गोदाम उन्होंने अपने चचेरे भाई के घर के भूतल पर किराये पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस के अनुसार, अब तक किसी गड़बड़ी के साक्ष्य नहीं मिले हैं। आग के सही कारणों का पता फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed