फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fire breaks out in pandit deendayal antyodaya bhawana cgo complex

दिल्लीः पंडित दीनदयाल अंत्योदय भवन की 5वीं मंजिल पर लगी भीषण आग, एक सब-इंस्पेक्टर की मौत

Wed, 06 Mar 2019 09:28 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 06 Mar 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
fire breaks out in pandit deendayal antyodaya bhawana cgo complex
पंडित दीनदयाल सीजीओ कॉम्प्लेक्स में लगी आग - फोटो : ani

पंडित दीनदयाल अंत्योदय भवन की 5वीं मंजिल पर आज सुबह भीषण आग लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही 24 फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे हैं और आग बुझाने का काम कर रहे हैं। खबर है कि इस हादसे में सीआईएसएफ के एक सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई है।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 8.30 बजे दिल्ली के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में स्थित पंडित दीनदयाल अंत्योदय भवन की पांचवीं मंजिल पर आग लग गई। धीरे-धीरे ये आग फैलने लगी और इसने विकराल रूप ले लिया। हालांकि अब इस पर काबू पा लिया गया है। हालांकि कुछ हिस्सों में अब भी आग बुझाई नहीं जा सकी है जिसे बुझाने के साथ ही राहत व बचाव कार्य जारी है।



अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी होने की आशंका है। इस भवन में कई केंद्रीय मंत्रालयों के दफ्तर हैं। जानकारी के अनुसार सीआईएसएफ के एक सब-इंस्पेक्टर धुएं की चपेट में आने से बेहोश हो गए थे जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार यह आग सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दफ्तर में लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed