फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AI to accelerate citizen services; focus also on zero-waste colonies.

Delhi NCR News: एआई से तेज होंगी नागरिक सेवाएं, जीरो-वेस्ट कॉलोनियों पर भी फोकस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने दिल्ली को विश्वस्तरीय बनाने के लिए रखीं चार प्राथमिकताएं, महिलाओं की सुरक्षा को मिलेगी तरजीह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनाने के लिए बेहतर रोशनी और सुरक्षित सड़कें, एआई आधारित तेज नागरिक सेवाएं, जीरो-वेस्ट कॉलोनियां और जनभागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के कर्मचारियों के साथ संवाद के दौरान विकास की इन प्राथमिकताओं को सामने रखा।
उन्होंने कहा कि नई दिल्ली केवल प्रशासनिक केंद्र नहीं, बल्कि देश में आने वाले लोगों के लिए भारत की पहली छवि भी है। ऐसे में सड़क, सफाई, प्रकाश व्यवस्था और नागरिक सेवाओं में निरंतर सुधार जरूरी है। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए सड़कों पर बेहतर रोशनी और पिंक फोर्स की तैनाती को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। शिकायतों की निगरानी और त्वरित निपटारे के लिए एआई आधारित तकनीक के इस्तेमाल की भी बात कही गई।
विज्ञापन

कचरा प्रबंधन के तहत स्रोत पर कचरे का पृथक्करण, जैविक कचरे की कंपोस्टिंग और विकेंद्रीकृत प्रसंस्करण को बढ़ावा दिया जाएगा। उपराज्यपाल ने अनुपम कॉलोनी का दौरा कर वहां आरडब्ल्यूए की ओर से 100 प्रतिशत कचरा पृथक्करण और कंपोस्टिंग की व्यवस्था को देखा। उन्होंने इसे अन्य इलाकों के लिए भी उदाहरण बनाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

संधू ने सफाई कर्मचारियों, मालियों, इंजीनियरों और अन्य फ्रंटलाइन कर्मचारियों को शहर का ब्रांड एंबेसडर बताते हुए उनकी सुरक्षा, सम्मान और कल्याण को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। संवाद में चिकित्सा सुविधाओं, महिलाओं की सुरक्षा, कैंटीन, मनोरंजन और आवास की जरूरतों के साथ तकनीक और मशीनीकरण से रोजगार पर पड़ने वाले असर की चिंताएं भी उठीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed