{"_id":"5dece51b8ebc3e1bcc0f1770","slug":"fire-breaks-out-in-a-factory-in-sector-8-in-manesar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के बाद अब मानेसर की फैक्टरी में लगी आग, मौके पर दमकल की छह गाड़ियां मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के बाद अब मानेसर की फैक्टरी में लगी आग, मौके पर दमकल की छह गाड़ियां मौजूद
Sun, 08 Dec 2019 05:28 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 08 Dec 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
मानेसर में एक फैक्ट्री में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएमटी मानेसर सेक्टर-8 स्थित प्लास्टिक का सामन बनाने वाली फैक्ट्री में रविवार दोपहर को आग लग गई। प्रथम तल पर लगी आग देखते ही देखते पूरी इमारत में फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और गार्ड समेत पांच लोगों को सुरक्षित निकाला। दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी आईएस कश्यप के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
आईएमटी मानेसर सेक्टर-8 स्थित प्लॉट नंबर-345 में पलक प्लास्टिक प्राइवेट लिमिटेड प्लास्टिक उत्पाद का निर्माण करती है। रविवार को कंपनी का प्लांट बंद होने के कारण सुरक्षा गार्ड के अलावा चार-पांच कर्मचारी ही मौजूद थे। प्लांट के अंदर से सुरक्षा गार्ड ने धुआं निकलते देखा। थोड़ी ही देर में अचानक से आग की लपटें निकलनी शुरू हो गई। जिसके बाद दोपहर करीब 2.54 बजे दमकल विभाग व पुलिस को सूचना दी गई। आग की सूचना मिलते ही पुलिस की दो गाड़ियां और दमकल विभाग की छह से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। तब तक आग तीसरी मंजिल तक फैल गई थी।
विज्ञापन
दमकल कर्मियों ने अंदर फंसे पांचों कर्मचारियों को सकुशल बाहर निकाल लिया और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर भी काबू पा लिया। आग लगने से पहली मंजिल पर रखी मशीनें व अन्य सामान जल गए। शुरुआती जांच में प्रथम तल पर शॉर्ट सर्किट होने की वजह सामने आ रही है। आग की लपटें निकलती देख आसपास के गांवों के लोग काफी संख्या में एकत्रित हो गए। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनको दूर हटाया और वहां पर रह रहे लोगों को भी बाहर निकाला।
विज्ञापन
दोपहर करीब 3 बजे आग लगने की सूचना मिली। तत्काल ही दमकल विभाग की गाड़ियां व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। रविवार की छुट्टी होने की वजह से बड़ा हादसा नहीं हुआ। - अरविंद कुमार, थाना प्रभारी, आईएमटी मानेसर