फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire breaks out in a closed banquet hall in Nand Nagari

Delhi NCR News: नंद नगरी में बंद पड़े बैंक्वेट हॉल में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
- दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची, हादसे में कोई हताहत नहीं, करीब 300 गज में बैंक्वेट हॉल के गेट पर लगा पंडाल जलकर हुआ खाक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नंद नगरी स्थित मन्नत बैंक्वेट हॉल में बृहस्पतिवार शाम आग लग गई। स्थानीय लोगों ने पंडाल से ऊंची-ऊंची लपटे उठता देख दमकल विभाग को सूचना दी। उसके बाद पुलिस के अलावा दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची। कुछ ही देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बैंक्वेट हॉल पिछले काफी समय से सील है। हादसे में बैंक्वेट हॉल के गेट पर करीब 300 गज का पंडाल जलकर खाक हो गया।
पुलिस के मुताबिक नंद नगरी गगन सिनेमा के पास बने मन्नत बैंक्वेट हॉल में आग लगने की सूचना मिली। उसके बाद दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। कुछ ही देर बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed