{"_id":"5bc3d3fdbdec2269b4444903","slug":"fire-breaks-out-footwear-factory-in-delhi-narela","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: नरेला में जूता-चप्पल बनाने की फैक्टरी में आग, दमकल की 23 गाड़ियों ने पाया काबू पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: नरेला में जूता-चप्पल बनाने की फैक्टरी में आग, दमकल की 23 गाड़ियों ने पाया काबू पाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 15 Oct 2018 05:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहिणी जिले के नरेला भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र में रविवार सुबह प्लास्टिक जूता-चप्पल बनाने की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। हादसे में वहां रखी सारी मशीनें भी जलकर राख हो गईं। आग ने तीन मंजिल को चपेट में ले लिया। दमकल की 23 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। बचाव कार्य के दौरान एक दमकल कर्मी घायल हो गया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जता रही है।
विज्ञापन
रविवार सुबह करीब 7.14 बजे पुलिस व दमकल विभाग को सूचना मिली कि ई-769, भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र नरेला में जूते-चप्पल बनाने की फैक्टरी में भीषण आग लग गई है। यहां बेसमेंट के अलावा पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल बनी हुई है। आग बेसमेंट से शुरू होकर पहली और दूसरी मंजिल पर पहुंच गई। प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग बहुत तेजी से फैली। आग लगते ही सभी लोग सुरक्षित बाहर आ गए।
विज्ञापन
दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाना शुरू किया। करीब 10.50 बजे आग पर किसी तरह काबू पाया गया। देर शाम तक घटनास्थल पर कूलिंग का काम जारी था। आग से पूरी बिल्डिंग जर्जर हो गई। पहली मंजिल पर आग पर काबू पा रहा दमकलकर्मी कुलदीप लेंटर का मलबा गिरने से जख्मी हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन