{"_id":"655cb13a6a35869a340ec193","slug":"fire-breaks-out-at-lotus-grander-banquet-hall-in-sector-74-noida-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fire In Noida: सेक्टर-74 में लोटस ग्रैंडर बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fire In Noida: सेक्टर-74 में लोटस ग्रैंडर बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर
Tue, 21 Nov 2023 07:05 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 21 Nov 2023 07:05 PM IST
सार
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि बैंक्वेट में वेल्डिंग का कार्य चल रहा था। उसी की चिंगारी से आग लगी है।
विज्ञापन
बैंक्वेट हॉल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा सेक्टर-74 स्थित लोटस ग्रैंडर बैंक्वेट हॉल के निर्माणाधीन हिस्से में मंगलवार देर शाम को आग लग गई। इस दौरान वहां काम कर रहे दस से अधिक लोग सुरक्षित निकले आए। सूचना पर पहुंची दमकल की छह गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि बैंक्वेट में वेल्डिंग का कार्य चल रहा था। उसी की चिंगारी से आग लगी है। एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी देर रात तक घटनास्थल के पास तैनात थी। वहीं, सेक्टर-113 में मंगलवार दोपहर को कूड़े के ढेर में आग लग गई। सूचना पर दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन