{"_id":"5d56c5eb8ebc3e899e2f5c3f","slug":"fire-breaks-out-at-a-warehouse-in-ghitorni","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: तेल के गोदाम में लगी भीषण आग, जांच में जुटी पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: तेल के गोदाम में लगी भीषण आग, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 16 Aug 2019 08:39 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 16 Aug 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
घिटोरनी स्थित गोदान में लगी आग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंत कुंज (दक्षिण) थाना इलाके के घिटोरनी में शुक्रवार शाम तेल के गोदाम में आग लग गई। अग्निशमन की छोटी-बड़ी करीब 28 गाड़ियों ने तीन घंटे में आग पर काबू पाया। आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस के अधिकारियों के अनुसार रोड़ नंबर एक के पास घिटोरनी में फार्महाउस के बगल में गोदाम बना हुआ है। जमीन यहां रहने वाले ज्ञानीराम की है। योगित माटा ने इस गोदाम को किराये पर लिया हुआ है। अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार शाम 6.50 बजे आग लगने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
रात करीब सवा नौ बजे आग पर काबू पा लिया। गोदाम के अंदर तेल के ड्रम और एक-एक किलो के डिब्बे रखे हुए थे। आग से इलाके में बड़े पैमाने पर धुआं फैल गया, जो कई किलोमीटर की दूरी से नजर आ रहा था। देर रात तक आग के कारणों का पता नहीं लग सका था।
विज्ञापन