फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire breaks out at a shop in Bhajanpura Market in delhi

दिल्ली: व्यवसायिक इमारत में लगी आग, कई दुकानें और लाखों का सामान जलकर राख

Sat, 24 Nov 2018 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at a shop in Bhajanpura Market in delhi
fire in bhajanpura - फोटो : एएनआई

भजनपुरा सी ब्लॉक स्थित एक व्यवसायिक इमारत में शनिवार दोपहर आग लग गयी। आग धीरे-धीरे कई दुकानों को अपने चपेट में ले लिया। आग लगते ही इमारत में मौजूद सभी लोग बाहर निकल गये। मौके पर पहुंची दमकल की 20 गाडिय़ों ने तीन घंटे में आग पर काबू पाया। शुरूआती जांच में पता चला कि आग इमारत में स्थित एक बेकरी से शुरू हुई थी। आशंका है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। पुलिस आग से हुए नुकसान का आकलन कर रही है।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सी ब्लॉक लगी नंबर नौ में पांच सौ स्कवायर मीटर क्षेत्र में एक व्यवसायिक इमारत है। जिसमें कई दुकानें हैं। इमारत के भूतल पर बेकरी है। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बेकरी से धुंआ निकलने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते उसमें आग की लपटें निकलने लगी। लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी।
विज्ञापन

लेकिन जब तक दमकल की गाड़िया मौके पर पहुंची आग अन्य दुकानों में फैल चुकी थी। दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दमकल अधिकारियों का कहना है कि घटना में किसी के हताहत होने सूचना नहीं है। पुलिस फिलहाल आग लगने कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed