फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fir registered against 15 people in ghaziabad village

तुगलकी फरमान जारी करने वाले 15 लोगों पर FIR

Wed, 25 Nov 2015 12:34 AM IST
Updated Wed, 25 Nov 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
fir registered against 15 people in ghaziabad village

दूसरे गोत्र में शादी करने पर भाटी बहुल पंचायत द्वारा परिवार का हुक्का-पानी बंद कर देने के फरमान के बाद दादरी के गांव कोट डेरीन में रहने वाले एक मात्र राठी परिवार ने 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


बता दें कि दादरी में भाटी गोत्र के लोगों की इच्छा के खिलाफ राठी परिवार द्वारा अपने बेटे का विवाह दूसरे गांव के भाटी लड़की से तय कर देने का मामला प्रकाश में आने के बाद पंचायत ने राठी परिवार का हुक्का पानी बंद कर दिया।
विज्ञापन


साथ फरमान सुना दिया है कि गांव में रहने वाला जो भी व्यक्ति इस परिवार की मदद करेगा उस पर 11000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। गांव कोट डेरीन में रहने वाले राठी गोत्र के परिवार को सफीपुर गांव की भाटी लड़की से रिश्ता तय करना गांव वालों का अच्छा नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव ने पंचायत कर राठी परिवार का हुक्का पानी बंद कर दिया है। गांव के लोगों ने राठी गोत्र परिवार को दवाई, दूध और जरूरी सामान देना भी बंद कर दिया। हालांकि दोनों परिवार शादी पर अड़े हैं और सुरक्षा की मांग की है।

तहसील दादरी क्षेत्र के गांव कोट डेरीन में भाटी गोत्र का दबदबा है। गांव में एक परिवार राठी गोत्र का है, जो यहां सालों से रह रहा है।

22 अक्तूबर को राठी गोत्र के अनूप पुत्र दाताराम की शादी की रस्म की गोद भराई ग्रेटर नोएडा के गांव सफीपुर में भाटी गोत्र में की गई।

लड़की के परिवार भी गांव वाले बना रहे दबाव

fir registered against 15 people in ghaziabad village

शादी तय होने की चर्चा गांव में फैल गई। गांव के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई, तो भाटी गोत्र के लोग नाराज हो गए। पंचायत कर राठी गोत्र के लोगों से भाटी गोत्र में शादी नहीं करने को कहा गया।

संतोष जनक जबाव नहीं मिलने पर गांव में भाटी गोत्र के लोगों ने फिर पंचायत की और शादी नहीं होने देने का फरमान सुनाया गया।

उधर, भाटी गोत्र के कुछ लोग सफीपुर गांव भी पहुंचे और लड़की के परिजनों पर कोट डेरीन में राठी गोत्र में शादी नहीं करने का दबाव बनाया, लेकिन सफीपुर के लोगों ने उनकी बात मनाने से इनकार कर दिया।

इसके बाद ग्रामीणों ने फिर से पंचायत कर चेतावनी दी है कि गांव में राठी गोत्र के लोगों को भाटी गोत्र में लड़के की शादी नहीं करने दी जाएगी। इसके बाद राठी गोत्र का हुक्का पानी बंद कर दिया गया।

राठी परिवार से संबंध रखने वाले पर होगा जुर्माना

fir registered against 15 people in ghaziabad village

साथ ही चेतावनी दी गई है कि गांव में अगर कोई व्यक्ति राठी गोत्र के परिवार से संबंध रखता है, तो उस पर जुर्माना किया जाएगा। लड़के के चाचा बलवीर राठी का कहना है कि हमारा हुक्का पानी बंद कर दिया गया है।

गांव के दुकानदारों ने सामान देना और मेडिकल स्टोरवालों ने दवाई देना बंद कर दिया है। यहां तक ही भाटी गोत्र के दूधिया ने दूध लेना बंद कर दिया, जिससे अपनी भैसों का दूध अन्य स्थानों पर बेचना पड़ रहा है।

हम सुरक्षित भी नहीं है। जनवरी में शादी है। सुरक्षा व न्याय के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी को तहरीर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में आया है।

ग्रामीणों से वार्ता की गई है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस गश्त लगाई जाएगी। अभी शादी का समय नहीं है, समय आने पर शादी कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed