{"_id":"5bd25428f351baba529f803854d40339","slug":"fir-on-illegal-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण पर होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण पर होगी एफआईआर
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 25 Dec 2013 03:44 PM IST
विज्ञापन
जिला नगर योजनाकार के दस्ते ने मंगलवार को गांव हरसरू के पास विकसित हो रही चार अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया।
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में करीब 12 एकड़ जमीन को खाली किया गया। इसमें 57 डीपीसी को गिराया गया। दस्ते ने मौके पर लोगों को चेतावनी भी जारी की और मौके की वीडियोग्राफी कराई।
चेतावनी दी कि दोबारा किसी तरह का निर्माण किए जाने पर संबंधित निर्माण मालिक व जमीन के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
पुराने शहर में चलेगी राहगीरी
नगर निगम आयुक्त डॉ. प्रवीण कुमार ने मंगलवार को पुलिस आयुक्त आलोक मित्तल से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पुराने शहर में भी राहगीरी कार्यक्रम चलाया जाए।
इसके लिए निगम स्थान उपलब्ध कराएगा। ओल्ड सिटी के लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने से शहर में जाम की समस्या को हल करने में राहत मिलेगी।
विज्ञापन