फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   FIR filed on 74 builders of Shahberi village

शाहबेरी गांव के 74 बिल्डरों पर एफआईआर दर्ज, पहले भी दिया जा चुका है नोटिस

Sat, 28 Jul 2018 09:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 28 Jul 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
FIR filed on 74 builders of Shahberi village
building collapse shaberi - फोटो : अमर उजाला

शाहबेरी गांव में इमारतों के गिरने से नौ लोगों की मौत के बाद प्राधिकरण ने अवैध इमारतों को बनाने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से तीन एफआईआर लिखाई गई हैं। इसमें कुल 74 बिल्डरों पर मामला दर्ज कराया गया है। इससे पहले प्राधिकरण इन बिल्डरों को नोटिस दे चुका है।

विज्ञापन


दरअसल, शाहबेरी में मानकों की अवहेलना करके बिल्डरों ने बड़ी संख्या में इमारतें खड़ी कर दी हैं। हादसे के बाद प्राधिकरण ने सख्त रुख अपना रखा है। अधिसूचित क्षेत्र में बिना प्राधिकरण की इजाजत के बिल्डिंग बॉयलाज का उल्लंघन करते हुए इन लोगों ने निर्माण कराकर फ्लैट बेच दिए थे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इन्हें बनाकर बेचने वालों को नोटिस दिया था जिसमें सात दिन का नोटिस पीरियड दिया गया था।
विज्ञापन


नोटिस पीरियड समाप्त होने पर प्राधिकरण ने तीन शिकायतें दीं। इसके बाद कुल 74 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया। प्राधिकरण के अधिकारी डीपी श्रीवास्तव ने एफआईआर में कहा है कि यह इमारतें मानकों के अनुसार नहीं बनाई गई हैं और यह रहने के लिए असुरक्षित हैं। प्राधिकरण के नियमों का उल्लंघन करने पर इन सभी पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्डिंग बॉयलॉज का किया गया उल्लंघन
शाहबेरी में बिल्डिंग बॉयलॉज नियमों का उल्लंघन कर इमारतें बनाई गई हैं। इन इमारतों को बनाकर बेचने वालों पर कार्रवाई की गई है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई होगी। - एके अरोड़ा, डीजीएम ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

शाहबेरी मामले में छह लोगों पर गैंगस्टर
शाहबेरी में दो इमारतों के जमींदोज होने पर 24 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इनमें से पांच आरोपी गिरफ्तार हुए हैं और एक ने अदालत में आत्मसमर्पण किया था। अब जिला प्रशासन ने इन छह आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इसमें भूस्वामी गंगाशरण दुबे को गिरोह सरगना और अन्य को सदस्य के रूप में कार्रवाई की गई है। 


अभी तक नहीं हुई इमारतों को गिराने की कार्रवाई
प्राधिकरण की ओर से शाहबेरी में जेपी हाइट्स इमारत के गिरने की आशंका से सात दिन में गिराने का नोटिस दिया गया था। इसकी समय सीमा शुक्रवार को पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी तक कार्रवाई पूरी नहीं हुई। मालूम हो कि इमारत के खतरे को देखते हुए आस-पास की भी इमारत खाली कराई गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed