{"_id":"604d8320f1e0f1ec063a45f32faa2d39","slug":"fir-against-five-mla-in-harayana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच पूर्व विधायकों पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच पूर्व विधायकों पर एफआईआर दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 30 Jan 2016 01:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के बहुचर्चित सीडी कांड में आखिरकार शुक्रवार को राज्य विजिलेंस ब्यूरो ने पांच पूर्व विधायकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पांच पूर्व विधायकों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो ने घटना से संबंधित क्षेत्र के थानों में ही एफआईआर दर्ज कराते हुए पूर्व मंत्री राव नरेंद्र के खिलाफ गुड़गांव में, जबकि तीन पूर्व विधायकों रामनिवास घोडेला, जरनैल सिंह, नरेश सेलवाल और एक पूर्व सीपीएस विनोद भ्याणा के खिलाफ हिसार में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो की ओर से यह कार्रवाई इस मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई रोक हटाए जाने के बाद की गई है।
हाल ही में पद से निवृत्त हुए हरियाणा के लोकायुक्त जस्टिस प्रीतम पाल ने सीएलयू सीडी की जांच कराने के बाद प्रदेश सरकार को पांचों पूर्व विधायकों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत एफआईआर दर्ज कराने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन
लोकायुक्त की सिफारिश पर प्रदेश सरकार कोई कदम उठाती, उससे पहले ही उक्त पांचों आरोपियों ने लोकायुक्त की सिफारिश को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दे दी। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए पांचों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने पर रोक लगा दी थी।