फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   FIR against Chit fund company for fraud 10000 crores

निवेशकों का 10,000 करोड़ ठगने वाली चिटफंड कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 30 Nov 2018 12:45 AM IST
नई दिल्ली, एजेंसी
नई दिल्ली, एजेंसी Updated Fri, 30 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
FIR against Chit fund company for fraud 10000 crores
cbi - फोटो : PTI

निवेशकों से 10,000 करोड़ रुपये ठगने वाली करोल बाग की चिटफंड कंपनी टीवीआईएक्सप्रेस.कॉम पर सीबीआई ने अपना फंदा कस दिया है। सीबीआई ने बुधवार को कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कंपनी ने निवेशकों को एक साल में जमा राशि को दोगुना करने का वादा किया था, लेकिन जो कभी पूरा नहीं किया गया। 

विज्ञापन


सीबीआई ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया। कोर्ट ने 2014 में एजेंसी से चिट फंड कंपनियों से संबंधित मामलों की जांच को कहा था। कंपनी का रजिस्टर्ड ऑफिस पश्चिम दिल्ली के करोल बाग में है।
विज्ञापन


कंपनी और उसके प्रवर्तकों व सहयोगियों तरुण त्रिखा, वरुण त्रिखा, वीना त्रिखा, शिखा त्रिखा, शक्ति शरद, अनूप कुमार और कविता गांगुली के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एजेंसी ने इन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और सेबी दिशानिर्देशों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की जांच पहले पश्चिम बंगाल पुलिस कर रही थी। पुलिस ने राज्य के मुर्शिदाबाद जिले में एफआईआर दर्ज की थी। आरोप है कि ये लोग शेयर और कमोडिटी ट्रेडिंग, हॉलीडे पैकेज बुकिंग और एयर टिकटिंग क्षेत्र में बिना किसी कानूनी मंजूरी के काम कर रहे थे।


शिकायतकर्ता का कहना है कि इन लोगों ने पैसिफिक रॉयल एयरलाइंस के नाम पर पैसा जुटाया और निवेशकों के 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के कोष को इधर उधर किया। आरोप है कि तरुण त्रिखा के दिशानिर्देशों पर निवेशकों की जमा रकम दूसरे बैंक खातों में भेजी जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed