{"_id":"65caa6db043e2021d90dbf13","slug":"fine-of-rs-7-20-lakh-on-gangaram-hospital-and-five-doctors-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: गंगाराम अस्पताल और पांच डॉक्टरों पर 7.20 लाख रुपये का जुर्माना, इलाज में लापरवाही के आरोप में कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: गंगाराम अस्पताल और पांच डॉक्टरों पर 7.20 लाख रुपये का जुर्माना, इलाज में लापरवाही के आरोप में कार्रवाई
Tue, 13 Feb 2024 04:46 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
गंगाराम अस्पताल, दिल्ली
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ साल पहले हुई महिला की मौत के मामले में दिल्ली राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने सर गंगाराम अस्पताल व उसके पांच डॉक्टरों पर 7.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
आदेश में कहा गया है कि डॉक्टरों ने महिला को नियमानुसार उपचार देने की जगह प्रयोग की वस्तु की तरह इस्तेमाल किया, जिससे उसकी मौत हो गई। आयोग ने महिला की शारीरिक पीड़ा के मुआवजे के रूप में पति को 5.10 लाख रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया। साथ ही पति को हुई मानसिक परेशानी के लिए 1.20 लाख व मुकदमे की लागत के रूप में 90 हजार रुपये देने का निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन
उपभोक्ता पैनल ने पीड़िता के पति की शिकायत पर यह आदेश दिया। डॉक्टरों की लापरवाही से 18 जून, 2015 को महिला की मृत्यु हो गई थी। डीएससीडीआरसी अध्यक्ष न्यायमूर्ति संगीता ढींगरा सहगल की पीठ ने कहा कि अस्पताल शिकायतकर्ता को लंबे समय तक इंतजार कराने के लिए कोई स्पष्टीकरण देने में विफल रहा।
विज्ञापन
अस्पताल व डॉक्टरों से अलग-अलग होंगी सभी वसूली
आयोग ने अस्पताल व पांच डॉक्टरों को लापरवाह मानते हुए महिला को हुई शारीरिक पीड़ा के मुआवजे के रूप में प्रत्येक को 85,000 रुपये के भुगतान का निर्देश दिया। पति को हुई मानसिक परेशानी के लिए पांचों डॉक्टरों से 20 हजार रुपये प्रत्येक से वसूलने व मुकदमा लागत के रूप में प्रत्येक से 15 हजार रुपये वसूलने का आदेश दिया।