{"_id":"433bc8b4d41af65b49d65b64c8c5b0c1","slug":"find-rein-on-growth-in-private-schools-fees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम लगाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम लगाएं
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 20 Jan 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा अभिभावक एकता मंच ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण(हुडा) से मांग की है कि हुडा की जमीन पर संचालित निजी स्कूलों से हुडा नियमों का कड़ाई से पालन कराए।
विज्ञापन
मंच ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश का स्वागत किया है, जिसमें कहा गया है कि निजी स्कूलों को फीस बढ़ोतरी से पहले सरकार से अनुमति लेनी होगी।
हरियाणा अभिभावक एकता मंच ने दिल्ली के आधार पर ही फरीदाबाद में भी हुडा की जमीन पर संचालित स्कूलों की मनमानी पर लगाम कसने की बात कही है।
मंच के प्रदेश अध्यक्ष ओपी शर्मा व संरक्षक सुभाष लांबा के नेतृत्व में प्रदेश महासचिव कैलाश शर्मा, शिव कुमार जोशी, पंकज पाराशर और आईडी शर्मा ने हुडा प्रशासक को ज्ञापन व मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन
जिसमें कहा गया है कि फरीदाबाद में लगभग 45 स्कूल ऐसे हैं जिन्हें हुडा विभाग ने 99 साल के पट्टे पर रियायती दर पर सरकारी जमीन आवंटित की है।
हुडा द्वारा उन्हें दिए गए आवंटन पत्र में स्पष्ट है कि वे किसी भी प्रकार से शिक्षा का व्यवसायीकरण नहीं करेंगे और अपनी फीस संरचना व दाखिला पॉलिसी की जानकारी शिक्षा सत्र से पहले हुडा विभाग को देंगे। मंच का आरोप है कि स्कूल इन नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं और मनमानी तरीकों से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन