{"_id":"5da73e928ebc3e0168432f80","slug":"finance-commission-will-visit-up-from-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 से यूपी का दौरा करेगा वित्त आयोग, योजनाओं की प्रगति का लिया जाएगा जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 से यूपी का दौरा करेगा वित्त आयोग, योजनाओं की प्रगति का लिया जाएगा जायजा
Wed, 16 Oct 2019 09:39 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 16 Oct 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
15वां वित्त आयोग
- फोटो : ANI
एनके सिंह की अध्यक्षता वाला 15वां वित्त आयोग आगामी 19 से 22 अक्तूबर तक यूपी का दौरा करेगा। इस दौरान सिंह के साथ वित्त आयोग के सदस्य अजय नारायण झा, अशोक लाहिड़ी, रमेश चंद और अनूप सिंह के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी रहेंगे।
विज्ञापन
सरकार के मुताबिक, आयोग सबसे पहले वाराणसी जाएगा, जहां विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया जाएगा। इसके अलावा आयोग वाराणसी के हथकरघा केंद्र का भी भ्रमण करेगा।
विज्ञापन
21 अक्तूबर को आयोग लखनऊ पहुंचेगा, जहां योजना भवन में ग्रामीण स्थानीय निकाय के साथ बैठक प्रस्तावित है। यहां आयोग की मुलाकात उद्योग एवं व्यापार के प्रतिनिधियों से भी होगी। अंतिम दिन वित्त आयोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों से मुलाकात करेगा।
विज्ञापन