फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Finally, underworld don

तिहाड़ के हाई सिक्योरिटी वार्ड में अंडरवर्ल्ड 'डॉन'

Fri, 20 Nov 2015 07:53 PM IST
Updated Fri, 20 Nov 2015 07:53 PM IST
विज्ञापन
Finally, underworld don

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद बृहस्पतिवार को तिहाड़ जेल संख्या दो के हाई सिक्योरिटी वार्ड में रखा गया है। उसकी सुरक्षा में एक डिप्टी सुपरिंटेंडेंट, तीन असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट, 10 हेड वार्डर और 10 वार्डर को लगाया गया है।

विज्ञापन


सभी सुरक्षाकर्मियों को जेल महानिदेशक आलोक वर्मा ने खुद ब्रीफ किया है और सुरक्षा में किसी तरह की कोताही नहीं बरतने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।

छोटा राजन को बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे तिहाड़ जेल लाया गया। डॉन के तिहाड़ आने की सूचना पहले ही जेल-प्रशासन को मिल गई थी लिहाजा जेल संख्या दो में उसके रहने का प्रबंध किया गया था।
विज्ञापन

जमीन पर बिछाने के लिए दरी और ओढ़ने के लिए कंबल

Finally, underworld don

इसमें आमतौर पर सजायफ्ता कैदियों को रखा जाता है लेकिन डीजी अपनी शक्ति का इस्तेमाल कर किसी भी कैदी को वहां रखने का आदेश जारी कर सकते हैं। डॉन को जमीन पर बिछाने के लिए दरी और ओढ़ने के लिए कंबल दिया गया है।


जेल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक छोटा राजन को जब तिहाड़ लाया गया तो जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसका मेडिकल कराया गया। उसकी काउंसलिंग भी की गई।

फिंगर प्रिंट सहित उसकी पूरी डिटेल्स कंप्यूटर में डाली गई। इसके बाद उसे जेल संख्या दो के हाई सिक्योरिटी वार्ड ले जाया गया। डॉन को खाना उसके सेल तक पहुंचा दिया जाएगा।

ड्यूकर्मी के अलावा कोई नहीं जाएगा वार्ड में

Finally, underworld don

छोटा राजन की जान को खतरा देखते हुए डिप्टी सुपरिंटेंडेंट धनंजय रावत और तीन असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट प्रवीण कुमार आर्य, सुजीत कुमार व एक अन्य असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट की ड्यूटी लगाई गई है।

निर्देश दिया गया है कि ड्यूटी पर तैनात कर्मी के अलावा कोई भी कैदी अथवा जेल कर्मी उस वार्ड की ओर नहीं जाएगा, जहां छोटा राजन को बंद किया गया है।

इसके अलावा तिहाड़ की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ, आईटीबीपी और तमिलनाडु स्पेशल स्टाफ को भी सख्त हिदायतें दी गई है कि बिना वैध पास के किसी भी वाहन को अंदर प्रवेश न करने दिया जाए, चाहे वह जेल कर्मी ही क्यों न हो।

विज्ञापन

डॉन ने मुलाकात के लिए लिखाए ये दो नाम

Finally, underworld don

आमतौर पर जेल जाने वाले कैदी मुलाकात के लिए अपने 10 परिजनों अथवा रिश्तेदारों के नाम तिहाड़ में लिखवाते हैं, लेकिन डॉन ने महज दो नाम ही मुलाकात के लिए लिखवाए हैं।

पहला नाम छोटा राजन की पत्नी सुजाता का है जबकि दूसरा नाम उसके एक दोस्त अजय का है। पहली मुलाकात किसी भी दिन हो सकती है।

बाद में मुलाकात के लिए अग्रिम बुकिंग करानी पड़गी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed