फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   final plan of smart city in faridabad is ready

स्मार्ट सिटी के लिए फाइनल ड्राफ्ट तैयार, 15 अप्रैल तक शहरों की घोषणा संभव

Sat, 02 Apr 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 02 Apr 2016 09:31 AM IST
विज्ञापन
final plan of smart city in faridabad is ready
- फोटो : डेमो फोटो

जिला उपायुक्त चंद्रशेखर ने शुक्रवार को स्मार्ट सिटी के प्रस्ताव के फाइनल ड्राफ्ट पर मुहर लगा दी है। जल्द ही इसे राज्य सरकार के साथ चर्चा कर केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को भेजा जाएगा। 15 अप्रैल तक दूसरे चरण के स्मार्ट शहरों की सूची की घोषणा होनी है।

विज्ञापन


सेक्टर-12 उपायुक्त कार्यालय में हुई बैठक में इसे अंतिम रूप दिया गया। बैठक में स्मार्ट सिटी प्रस्ताव का प्रजेंटेशन भी दिखाया गया। इसकी सभी ने सराहना की। इसके पहले निगम अधिकारियों ने सेव फरीदाबाद संस्था के पदाधिकारियों के साथ निगम सभागार में बैठक की और उनके सुझाव लिए।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी डीआर भास्कर ने बताया कि इस बार रेट्रोफिटिंग के तहत लगभग 1262 एकड़ जमीन को फाइनल किया गया है। इसमें गांव, स्लम, सेक्टर, रेलवे स्टेशन, इंडस्ट्रियल सेक्टर आदि को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेट्रोफिटिंग के तहत बड़खल झील, सेक्टर-21 डी, 21बी, फतेेहपुर चंदीला, संतनगर, सेक्टर-19, ओल्ड रेलवे स्टेशन, सेक्टर-20, 20ए व अजरौंदी गांव को शामिल किया गया है।

ये क्षेत्र हाईवे और रेलवे स्टेशन के पास के क्षेत्र हैं। फास्ट ट्रैक शहरों की सूची में शामिल होने के बाद इन इलाकों की तस्वीर बदल जाएगी। भाष्कर ने बताया कि पैन सिटी प्रस्ताव के तहत ट्रैफिक एंड पार्किंग मैनेजमेंट को फाइनल किया गया है।

शहर के ज्यादातर लोग ट्रैफिक व पार्किंग के विकल्प पर वोटिंग किए हैं। डीआर भास्कर ने बताया कि पूरे शहर में बेहतरीन पार्किंग बनाई जाएंगी। इसके अलावा स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम को लागू करने पर काम किया जाएगा।


स्मार्ट सिटी का प्रस्ताव इस बार बेहतरीन है। इसमें सबसे ज्यादा आम आदमी की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। कई नई योजनाएं बनाओ को जोड़ा गया है। इसके अलावा प्रस्ताव में विज्ञान भवन की तरह बड़ा कन्वेंशन सेंटर बनाने का प्रावधान भी शामिल करने के लिए निगम को कहा गया है। जल्द ही इस प्रपोजल को सरकार के पास भेजा जाएगा।- चंद्रशेखर, जिला उपायुक्त 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed