फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Film screening on riot disrupted by abvp

दंगे पर बनी फिल्म की स्क्रीनिंग को रुकवाया

Sun, 02 Aug 2015 07:54 PM IST
Updated Sun, 02 Aug 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
Film screening on riot disrupted by abvp

दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज में शनिवार को डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘मुजफ्फर नगर अभी बाकी है’ के प्रदर्शन को लेकर भारतीय जनता पार्टी की छात्र शाखा अखिल भारतीय विधार्थी परिषद (एबीवीपी) ने हंगामा खड़ा कर दिया।

विज्ञापन


हंगामा इस कदर बढ़ गया कि कॉलेज की फिल्म सोसाइटी की ओर से रखी गई फिल्म की स्क्रीनिंग को एक घंटे के बाद ही बंद करना पड़ा। हालात को काबू में करने के लिए कॉलेज प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन


कॉलेज के ही पूर्व छात्र नकुल साहनी की इस फिल्म पर एबीवीपी की आपत्ति इस बात को लेकर है कि यह हिंदू विरोधी है और इसमें हिंदूवादी संगठनों व संप्रदाय की छवि को गलत तरीके से दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कुछ माह पहले दिल्ली विश्वविद्यालय के ही श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज की नाटक सोसाइटी के एक नाटक को भी एबीवीपी के विरोध को झेलना पड़ा था।

एक समुदाया विशेष को दोषी दिखाए जाने पर आपत्ति

Film screening on riot disrupted by abvp

फिल्म की विषय पर आपत्ति दर्ज कराने वाले संदेश किराड़ किरोड़ीमल कॉलेज में राजनीति विज्ञान के दूसरे वर्ष के छात्र हैं। फिल्म स्क्रीनिंग के कुछ देर बाद ही उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संगठन (डूसू) में इसकी शिकायत की।

संदेश का कहना है कि फिल्‍म में कई आपत्तिजनक चीजें दिखाई गई हैं। इसमें कुछ बड़ी राजनीतिक हस्तियों और एक विशेष समुदाय को इस दंगे को भड़काने का दोषी दिखाया गया है।

संदेश की आपत्ति के बाद फिल्म स्क्रीनिंग के आयोजकों ने उनसे फिल्म पूरी होने के बाद अंत में अपनी आपत्ति दर्ज कराने को कहा लेकिन इस दौरान ही वहां कुछ और लोग आ गए और हंगामा होने लगा। कॉलेज के प्रिंसिपल दिनेश खट्टर फिलहाल दिल्ली में नहीं हैं।

सूचना मिलते के बाद उन्होंने तुरंत ही स्क्रीनिंग रोकने का आदेश दिया ओर सोमवार को सभी पक्षों के साथ बैठकर बात करने की बात कही। प्रिंसिपल का कहना है कि बातचीत के बाद ही तय किया जाएगा कि फिल्म की स्क्रीनिंग करनी है या नहीं।

'दंगा पीड़ितों के अनुभव पर बनी है फिल्म'

Film screening on riot disrupted by abvp

सिर्फ एबीवीपी ही नहीं दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संगठन (डूसू) के अध्यक्ष मोहित नागर ने भी इस स्क्रीनिंग का विरोध किया। उन्होंने बताया कि कॉलेज के छात्रों का कहना था कि एक विशेष संप्रदाय की छवि को गलत तरीके से दिखाया जा रहा है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

वहीं फिल्म सोसाइटी से जुड़े छात्रों का कहना है कि फिल्म की स्क्रीनिंग के एक घंटा बीतने पर ही हंगामा शुरू हो गया। फिल्म में मुजफ्फरनगर दंगों के पीड़ितों के इंटरव्यू को रिकॉर्ड किया गया है। इसमें हिंदू संगठनों से लेकर अन्य धर्मों के लोग भी शामिल हैं।

असल में दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज में हर हफ्ते यहीं के छात्रों की बनाई फिल्मों की स्क्रीनिंग होती है। पुलिस का कहना है कि कॉलेज प्रशासन ने इस बारे में कोई औपचारिक शिकायत नहीं लिखवाई है।

सोमवार को कॉलेज प्रशासन और फिल्म सोसाइटी के अधिकारियों की इस बारे में मीटिंग होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed