जब अमिताभ ने पेट्रोल पंप पर पूछा बाथरूम का पता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादशाहपुर-फरीदाबाद रोड पर स्थित इंडियन ऑयल कंपनी के पेट्रोल पंप पर शनिवार सुबह अचानक चार-पांच गाड़ियां रुकी। गाड़ी से उतरने वालों को देख पंप कर्मियों के चेहरे खिल उठे।
गाड़ी से लंबे कद के बुजुर्ग उतरकर आए और पंप कर्मचारी से बाथरूम का पता पूछा। कर्मी ने उन्हें इशारा कर बाथरूम की ओर भेज दिया।
वह सिर पर हैट लगाए हुए थे और गले में स्कार्फ डाला हुआ था। इस दौरान कार में बैठी लंबी सी लड़की नीचे उतरकर आई। उसके साथ युवक भी नीचे उतरा और पेट्रोल पंप के पास टहलने लगा।
तभी वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पहचान लिया और हलचल मच गई। वह बुजुर्ग स्टार अमिताभ बच्चन थे। लड़की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण व युवक अभिनेता इरफान थे।
कोलकाता के बाद गुड़गांव पहुंची टीम
कोलकाता में ‘पीकू’ की शूटिंग करने के बाद यहां गुड़गांव में सेक्टर-56 के गांव वजीराबाद-घाटा के पास शूटिंग करने आए थे। वह सुबह 8 बजे ही गुड़गांव शहर में पहुंचे थे।
जानकारी के अनुसार, इस फिल्म में अमिताभ बच्चन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के पिता बने हैं। फिल्म की कहानी अमिताभ बच्चन और दीपिका के आसपास ही घूमती रहती है।
गौरतलब है कि ‘मद्रास कैफे’ जैसी मशहूर फिल्म का निर्देशन करने वाले सुजीत कपूर के निर्देशन में बन रही ‘पीकू’ फिल्म की शूटिंग तीन दिन से वजीराबाद गांव के पास चल रही है। प्रशासन की ओर से 6 दिन के लिए शूटिंग की अनुमति दी गई है।