{"_id":"5cc78d5ebdec2207843be88f","slug":"film-city-parking-in-noida-questions-to-start-before-the-underground-parking-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरदर्द न बन जाए फिल्म सिटी की पार्किंग, भूमिगत पार्किंग शुरू होने से पहले ही उठने लगे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरदर्द न बन जाए फिल्म सिटी की पार्किंग, भूमिगत पार्किंग शुरू होने से पहले ही उठने लगे सवाल
Tue, 30 Apr 2019 05:18 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 30 Apr 2019 05:18 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
सेक्टर-16ए स्थित फिल्म सिटी की सड़कों को जाम मुक्त बनाने के लिए भूमिगत पार्किंग तो बना दी गई है, लेकिन इसके शुरू होने से पहले ही सवाल उठने लगे हैं। पार्किंग तक पहुंचने के लिए वाहन चालकों को मशक्कत करनी पड़ेगी। वाहनों के प्रवेश और निकास को लेकर ट्रैफिक पुलिस की तरफ से सुझाव भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
फिल्म सिटी की सड़कों पर करीब डेढ़ से दो हजार वाहन खड़े होते हैं, जिससे दिनभर जाम की समस्या बनी रहती है। करीब 1400 वाहनों के लिए भूमिगत पार्किंग का निर्माण रजनीगंधा से डीएनडी की ओर जाने वाली सड़क के पास किया गया है। ऐसे में पार्किंग में वाहन खड़ा कर दफ्तर जाने के लिए लोगों को आधे से एक किलोमीटर तक पैदल चलना होगा। पार्किंग से फिल्म सिटी के दूसरे छोर तक लोगों को लाने ले जाने के लिए ई-रिक्शा या अन्य साधन का बंदोबस्त करना होगा। ऐसा न होने पर करोड़ों रुपये की इस योजना को पलीता लग सकता है।
विज्ञापन
पार्किंग तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर
डीएनडी फ्लाईवे के जरिए दिल्ली से आने वाले वाहनों को फिल्म सिटी की पार्किंग में जाने के लिए रजनीगंधा अंडरपास के ऊपर बने यू-टर्न से वापस आना होगा। ट्रैफिक पुलिस ने रजनीगंधा से डीएनडी को जोड़ने वाली सड़क पर कुछ बदलाव करने का सुझाव दिया है। मसलन, फिल्म सिटी मार्ग के लिए बनाई सड़क को मुख्य मार्ग में मिलाते हुए डिवाइड खत्म करने और यू-टर्न बनाने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
डीएनडी के नीचे लगेगा जाम
फिल्म सिटी और मल्टीलेवल कार पार्किंग से एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन डीएनडी फ्लाईवे के पास जाकर निकलेंगे। सड़क संकरी होने के कारण यहां फिलहाल जाम की समस्या बनी रहती है। ऐसे में पार्किंग शुरू होने के बाद दिक्कतें और बड़ जाएंगी। ट्रैफिक पुलिस ने प्राधिकरण को डीएनडी के लूप के सामने सड़क चौड़ी करने का सुझाव दिया है।