फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Filled Invoice through credit and debit cards

काम की खबरः क्रेडिट-डेबिट कार्ड से भरें चालान

Mon, 12 May 2014 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 May 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
Filled Invoice through credit and debit cards

अब ट्रैफिक चालान होने की सूरत में आप डेबिट व क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिसई-चालान डिवाइस को अपग्रेड कर रही है।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है और जल्द ही डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए चालान का भुगतान किया जा सकेगा।

पिछले साल ट्रैफिक पुलिस ने ई-चालान की शुरुआत की थी, जिसके बाद से ट्रैफिक कर्मियों को कई जगहों पर चालान बुक से छुटकारा मिल गया है।

ई-चालान डिवाइस की मदद से मौके पर चालान तो संभव है, लेकिन यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक को चालान के तौर पर नकद भुगतान करना पड़ता है।

फिलहाल ट्रैफिक पुलिस इस डिवाइस से प्रतिदिन 1200 चालान करती है, जबकि एक दिन में यहां 12 हजार चालान किए जाते हैं।

अधिकारी ने बताया कि हम सेवा प्रदाता कंपनी की ओर से दी जाने वाली डिवाइस का इंतजार कर रहे हैं। इसके आते ही उसमें कार्ड स्वैप कर भुगतान संभव हो सकेगा।

बता दें कि गत बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया है, जिसके जरिए लोग स्मार्ट फोन पर ट्रैफिक अपडेट, ऑटो-टैक्सी के किराए, ट्रैफिक सिग्नल व इससे संबंधित जानकारी ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed