{"_id":"d15b9bae978918a115b2816bbfb23d1f","slug":"fill-out-the-form-for-a-prompt-gas-consumer-subsidies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस उपभोक्ता सब्सिडी के लिए शीघ्र भरें फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस उपभोक्ता सब्सिडी के लिए शीघ्र भरें फार्म
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 21 Nov 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर एलपीजी (डीबीटीएल) योजना के तहत गैस एजेंसियों में चार पेज का फार्म तीन और चार मिलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को अनिवार्य रूप से यह फार्म भरकर गैस एजेंसियों के पास जमा कराना है। किसी प्रकार की परेशानी की स्थिति में उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 18002333555 पर जानकारी ले सकते हैं।
वेस्टर्न यूपी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष ईरेश कुमार ने बताया कि उपभोक्ता आधार कार्ड नंबर अपने बैंक अकाउंट से अपलिंक कराएं।
आधार कार्ड न होने की स्थिति में अपना बैंक अकाउंट नंबर गैस एजेंसी में रजिस्टर्ड कराए या फिर अपना एलपीजी कनेक्शन नंबर बैंक में रजिस्टर्ड कराएं।
उपभोक्ता गैस कंपनियाें की वेबसाइट से फार्म अपलोड कर सकते हैं या फिर एजेंसियों में जाकर फार्म ले सकते हैं। पहली जनवरी से गैस सब्सिडी नियमों में परिवर्तन होने वाले हैं।
विज्ञापन
उससे पहले यदि उपभोक्ता फार्म जमा नहीं कर पाएंगे तो उन्हें मार्केट रेट पर ही सिलेंडर लेना होगा।